भोपाल :फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 150 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को लगातार मिल रहे दर्शकों के प्यार को लेकर मेकर और एक्टर्स में जहां खुशी की लहर है। तो वही फिल्म को देखने के लिए गुरुवार शाम सीएम मोहन यादव, पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ DDX Cinema पहुंचे। इस दौरान फिल्म के बाल कलाकार सात्विक शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।
कैंची धाम के नीम करौली बाबा की महिमा पर आधारित फिल्म
बताया जा रहा है कि फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर सकते है। ‘हनुमान अंश’ कैंची धाम के प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा की महिमा और उनके आध्यात्मिक प्रभाव पर आधारित फिल्म बताई जा रही है।
150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई फिल्म
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कम बजट में बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान खींचा है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार फिल्म के 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।