भोपाल। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को कम करने के लिए अब आवेदक को लिखित में दिया जाएगा कि आपकी शिकायत का निराकरण नहीं होगा। ऐसी शिकायत जिनको निपटाया जा सकता है, उनका निराकरण किया जाएगा। दरअसल प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई में डेढ़ सौ से दो सौ तक शिकायतें आ रही है। इसके साथ 181 पर आने वाली शिकायतों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शिकायतों की तादाद कम नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। जिसको देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।
सीएम हेल्पलाइन में सबसे अधिक शिकायत राजस्व, पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की हैं, जिनका निराकरण नहीं हो पाता। परिवहन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग, लोक शिक्षण की भी शिकायतें लगातार आ रही हैं।
सौ दिन पुरानी शिकायत
सौ दिन से लंबित शिकायतों पर नजर डाले तो एल-1 से लेकर एल-4 तक करीब पांच हजार शिकायत सीएम हेल्पलाइन में आई हैं। जिसमें सबसे अधिक शिकायतें एल-1 2 हजार 455 अटकी हुई हैं। एल-3 पर 1 हजार 534 शिकायत हैं। सबसे कम शिकायत एल 4 पर हैं।
एक जैसी शिकायतों की संख्या अधिक
सीएम हेल्पलाइन में विभाग सहित 226 दफ्तरों की शिकायतें दर्ज की जाती हैं, एक जैसी शिकायतों की संख्या भी अधिक है। कुछ शिकायत ऐसी भी है, जिनका निराकरण नहीं किया जा सकता। जिसको लेकर इन आवेदकों को लिखित में जवाब दिया जाएगा।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर
जनजातीय संग्रहालय के समय में हुआ परिवर्तन
जनजातीय संग्रहालय का खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन हुआ है। यह 1 नवंबर से दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक एवं 1 फरवरी से अक्टूबर, 2025 तक दोपहर 12 से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।