रायपुर: सीएम साय का आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहीं सीएम निवास में आज विभागीय कार्यक्रम का भी समीक्षा करेंगे। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में इस बीच वह यहां पर आयोजित किए गए राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा शाम 7:30 के करीब निरंजन धर्म शाला में शामिल होंगे। जिसके बाद 8:30 बजे जोहर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विभागीय कार्यों की करेंगे समीक्षा :
इसके अलावा आज सुबह 11 बजे के करीब मुख्यमंत्री निवास में विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे गौरेला में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह में शामिल होंगे। वहीं आज शाम 7.30 बजे निरंजन धर्मशाला में शामिल होंगे, जिसके बाद रात 8.20 बजे जोहार तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद रात 9.30 बजे के करीब वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।