MP Board Time Table Change : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव किया है। अब 12वीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा, जो पहले 5 मार्च को होनी थी, उसे आगे बढ़ाकर 3 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बदलाव होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
12वीं परीक्षा में किया बदलाव
माशिमं द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 फरवरी 2026 से शुरू होकर होलिका दहन के एक दिन पहले समाप्त होंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर होली के बाद समाप्त होंगी। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुविधा और त्योहारों के मद्देनजर यह बदलाव जरूरी था। बाकी सभी विषयों की परीक्षाओं की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
फरवरी में एडमिट कार्ड संभावित
बता दें कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही, छात्रों के लिए एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा का नया कार्यक्रम माशिमं की वेबसाइट पर उपलब्ध भी किया गया है। यह संशोधन छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए राहत की खबर है, ताकि परीक्षा और त्योहार दोनों में संतुलन बना रहे।