भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं चाय की तरह गर्म होने लगी हैं। अब बात प्रधानमंत्री की है तो चाय की दुकान पर चाय पीने वाले अपने अनुमान को भला एक-दूसरे से साझा करने में पीछे कैसे रहे। अयोध्या नगर मिनाल गेट स्थित विश्वकर्मा टी-स्टाॅल पर चार दोस्त आपस में चर्चा कर रहे थे।
इस बार चार सौ पार
सभी को पता है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, लेकिन चर्चा सीट को लेकर होने लगी। कुछ भाई कांग्रेसी तो कुछ भाई भाजपा का पक्ष लेते हुए नजर आए। इसी बीच सुरेश सिंह कहने लगे कि इस बार चार सौ पार है। इस पर जगप्रवेश गुप्ता कहने लगे कि यह तो समय ही बताएगा कि किसे कितनी सीट मिलती है। इस पर प्रवेश लोधी कहने लगे कि कांग्रेस की सीट कम है और अब हालात देखकर लग रहा है कि और भी कम सीटों पर कांग्रेस को जीत मिलेगी। जगप्रवेश गुप्ता ने भी चार सौ पार की बात कही है। इसी प्रकार भगत कहने लगे कि चार सौ से नीचे ही भाजपा को सीट मिलेगी। चाय खत्म होते ही चर्चा भी खत्म हुई और सभी कहने लगे कि बहस से बेहतर है कि नतीजों का इंतजार किया जाए।