रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर सहित 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 घायल बताएं जा रहे है। बताया जा रहा है कि सभी लोग भोपाल से रतलाम लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के चलते मौके पर जहां चीख पुकार मच गई। तो वही पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां कई की हालत गंभीर बताया जा रही है।
रात करीब 3:30 बजे हुआ एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 3:30 बजे धराड़ के आगे और टोल नाके से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर पर हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
नींद की झपकी आने की वजह से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा नींद की झपकी आने की वजह से हुआ। इस दुखद हादसे में जहां शासकीय बाल चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह की रविवार देर रात जहां मौत हो गई, तो वही 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया ने सोमवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।