नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं शानदार मौका, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने साल 2026 के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 31 मार्च तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च थी। जिसे बढाकर 31 मार्च, 2026 कर दी गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें से 95 पद टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए हैं, जबकि 25 पद फाइनेंस स्ट्रीम के लिए तय किए गए हैं
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility) :
- सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी टेलीकॉम ऑपरेशंस: इलेट्रॉनिक्स एंव टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम की होनी चाहिए।
- फाइनेंस में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अलावा अन्य किसी भी तरह का अनुभव नहीं मांगा गया है। ऐसे में ऐसे कैंडिडेट्स जो डिग्री के अलावा किसी तरह का अनुभव नहीं रखते बिल्कुल फ्रेशर हैं, वो भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सिमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। तो वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान (Salary): चयनित उम्मीदवारों को E-3 पे-स्केल पर रखा जाएगा, जिसका वेतनमान ₹24,900 – ₹50,500 (प्री-रिवाइज्ड IDA स्केल) है। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process):
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल
- उम्मीदवारों को कागजी कार्रवाई के लिए बुलाया जाएगा।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप BSNL की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।
- अब “Senior Executive Trainee Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।