श्योपुर : मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में चीतों का एक बड़ा जत्था बोत्सवाना से विशेष विमान के जरिए ग्वालियर लाया गया। इसके बाद उन्हें हेलीकाप्टर के माध्यम से कूनो नेशनल पार्क शिफ्ट किया गया। जिसके चलते अब देश में चीतों की संख्या 48 हो गई है।
चीतों की यह तीसरी खेप
यह पहली बार है जब मादा चीतों के साथ शावकों को भी साथ लाया गया। विदेश से आने वाली चीतों की यह तीसरी खेप है। इससे पहले नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भी चीते भारत लाए जा चुके हैं।
नई खेप में 6 मादा और 3 नर चीते
चीता प्रोजेक्ट के तहत आज बोत्सवाना से 8 चीते भरता आए। जिनमे 6 मादा और 3 नर चीते शामिल है। सभी को सुरक्षा के साथ क्वारंटीन बाड़ों में शिफ्ट किया गया हैं। वही विशेषज्ञ चीतों के हर मोमेंट पर निगरानी रखे हुए है।
मंत्री भूपेंद्र यादव मौके पर रहे मौजूद
फ़िलहाल कूनो में 35 चीते हैं, जबकि 3 चीते गांधी सागर अभयारण्य (मंदसौर) भेजे गए हैं। इधर, चीतों के आगमन पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव खुद कूनो पहुंचे और क्रेट का हैंडल घुमाकर दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में रिलीज किया। बाकी चीतों को वन विभाग की प्रशिक्षित टीम ने तय प्रोटोकॉल के तहत शिफ्ट किया।
सभी 9 चीते स्वस्थ
बोत्सवाना से आए सभी 9 चीतों स्वस्थ है और सभी को एक महीने तक क्वारंटीन बाड़ों में रखा जाएगा। इस दौरान उनकी सेहत, व्यवहार और अनुकूलन क्षमता पर लगातार नजर रहेगी। इसके बाद चीता स्टीयरिंग समिति तय करेगी कि किन चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाए और किन्हें निगरानी में रखा जाए।