रायपुर। loksabha election result 2024 : आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना की गयी जिसमें छत्तीसगढ़ में भी 11 सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना हुई। इस बीच जांजगीर -चांपा से बड़ी खबर आ रही है जहां भारतीय जनता पार्टी के कमलेश जांगड़े ने जीत दर्ज की। कमलेश जांगड़े को 645188 वोट प्राप्त हुए तो वहीँ कांग्रेस से डॉ. शिवकुमार डहरिया 589381 मतों पर ही सिमट कर रह गए। इस प्रकार कमलेश जांगड़े ने 59641 वोट अधिक प्राप्त हुए हैं।