अच्छे स्वस्थ के लिए लोगों को एक्सरसाइज के साथ साथ हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहती है। बल्कि बुढ़ापे में भी आप हेल्दी रहते है और बीमारियां दूर रहती है। ऐसा ही एक खास ड्राई फ्रूट है अखरोट। जिसके फायदे अनगिनत है। इसके सेवन से पहले तो आपका दिमाग तेज होगा। इसके साथ ही इम्युनिटी पावर भी बढ़ती है और दिल भी स्वस्थ रहता है। तो चलिए जानते है कि अखरोट खाने से क्या क्या फायदे हो सकते है।
अखरोट खाने के फायदे
सूजन:
अखरोट एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. अगर आप सुबह खाली पेट इन्हें खाते हैं तो पूरे दिन शरीर को हल्का और ऊर्जावान महसूस करवा सकते हैं.
डायबिटीज में फायदेमंद
अखरोट में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है. भीगे अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों को शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है, जिससे अन्य समस्याओं का जोखिम कम होता है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
भीगे हुए अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और आपको संक्रमणों से सुरक्षित रखता है.
वजन:
अखरोट में कैलोरी ज्यादा होती है, लेकिन यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है और वजन को कंट्रोल में किया जा सकता है. अगर आप वजनकम करना चाहते हैं तो अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
पेट:
अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है. अगर आप सुबह खाली पेट अखरोट खाते हैं तो पेट को साफ रख सकते हैं. जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं उनके लिए यह फायदेमंद है.
दिमाग:
अखरोट में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आप खाली पेट इसे खाते हैं तो दिमाग को जल्दी पोषण मिलता है, जिससे याददाश्त, ध्यान और सोचने की क्षमता बेहतर होती है.
हार्ट हेल्थ में सुधार
भीगे हुए अखरोट का नियमित सेवन करने से हार्ट हेल्थ प्रोब्लम्स का खतरा कम हो जाता है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और हार्ट की धमनियों को हेल्दी बनाए रखता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है.