उज्जैन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर यानि की कल उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही शिप्रा को 26000 लोग मिलकर जगमगाएंगे। जिसको लेकर जनभागीदारी और जनसहयोग लगातार मिल रहा है।
प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप लगाए जाएंगे
दीपोत्सव के लिए घाटों पर ब्लॉक और सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप लगाए जाएंगे। आयोजन के दौरान पहले दीप प्रज्वलन होगा, इसके बाद मां क्षिप्रा की भव्य आरती की जाएगी। इसके बाद शैलेश लोढ़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर आधारित नरेशन प्रस्तुत किया जाएगा।
500 से अधिक कलाकार आएंगे उज्जैन
कार्यक्रम में बाबा महाकाल पर विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। युवाओं के लिए भजन जैमिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमे प्रस्तुति देने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से 500 से अधिक कलाकार उज्जैन पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री का विशाल पोर्ट्रेट बनाया जाएगा
कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ होगा। इसके अलावा कार्तिक मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल पोर्ट्रेट बनाया जाएगा, जिस पर जनभागीदारी के माध्यम से लोग दीप रखेंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। तो वही मुख्य अतिथि के रूप में नितिन नबीन कार्यक्रम में शमिल होंगे।