प्रमोद कुशवाहा, मैहर: मैहर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। मुंबई ATS अधिकारी बनकर ठगों ने एक ट्रांसपोर्टर को आतंकवादी संगठन से जुड़ा बताकर डराया और पैसे ऐंठने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित की सूझबूझ और मैहर पुलिस की तत्परता से ठगों का पूरा खेल बिगड़ गया।
आरोपी ने खुद को बताया ATS अधिकारी
जानकारी के अुनसार सतना निवासी ट्रांसपोर्टर संतोष साहू परिवार के साथ बांधवगढ़ जा रहे थे। मैहर पहुंचते ही उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाला खुद को मुंबई ATS का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका नाम आतंकी गतिविधियों में सामने आया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बात कर मामला रफा-दफा कराने का झांसा दिया गया। पीड़ित सीधे मैहर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने कॉल की जांच शुरू की तो ठग ने तुरंत फोन काट दिया। समय रहते पुलिस से संपर्क करने के कारण एक बड़ी साइबर ठगी टल गई।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर आए फोन नंबर की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त फोन नंबर को ट्रेस करने के लिए भेजा है। शहर में डिजिअल अरेस्ट करने की कोशिश की जानकारी लगते है हड़कंप मच गया है। फिलहाल साहू परिवार की सूझबूझ से बड़ी साइबर ठगी होने से बच गई।
.png)