UGC NET December 2026 Registration: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट दिसंबर सेशन 2026 के लिए आवेदन 8 अक्तूबर से शुरू कर दिए है। जो की 28 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश लेना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
आवेदन में करेक्शन के लिए 2 नवंबर से 4 नवंबर तक का समय दिया गया है। तो वही लेट फीस के साथ उम्मीदवार 29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक फॉर्म जमा कर सकते है।
जानें कौन कर सकते है आवेदन
ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री या समकक्ष परीक्षा पास कर ली है या मास्टर्स के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 75% अंकों के साथ 4 वर्षीय ग्रेजुएशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है या फाइनल सेमेस्टर या ईयर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
इतनी है फीस
जनरल और अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये है। जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी एसटी, PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।
दिसम्बर में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा। विषयवार टाइम टेबल जल्द ही जारी जारी होगा।
नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं
परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। इसमें दो पेपर्स शामिल होंगे। पेपर-1 कुल 100 अंक का होगा, 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे, यह कुल 200 अंकों का होगा। सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।