भोपाल : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के जन्मदिन की पार्टी इस साल गुजरात के जामनगर में होगी। जिसमे शामिल होने के लिए बॉलीवुड जगत के दिग्गज कलाकार, क्रिकेटर, सिंगर सहित अन्य वीआईपी जामनगर पहुंच चुके है। जहां पहले से ही प्री-बर्थडे बैश मनाया जा रहा है। इतना ही नहीं इस शानदार आयोजन में ए आर रहमान, सुनिधि चौहान और रणवीर सिंह ने मिलकर रंग जमाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
31 साल के हो जाएंगे अनंत
बता दें कि 10 अप्रेल को अनंत अंबानी 31 साल के हो जाएंगे। जिसका जश्न अनंत अंबानी वनतारा जामनगर में मनाएंगे। जिसमे शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्टर शाहरुख - सलमान, रणवीर सिंह, काजल, बोमन ईरानी, जेनेलिया- रितेश सहित अनन्या पांडे, ओरी और शनाया पूर जैसे सेलेब्स भी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होगे।
अनंत खास अंदाज में करते हैं बर्थडे सेलिब्रेट
इस लिस्ट में नुपूर सेनन, स्टेबिन बेन, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर जैसे सेलेब्स का भी नाम शामिल हैं। जो इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंच गए है. बता दें कि अनंत हर साल अपने बर्थडे को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. ये सेलिब्रेशन सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि स्टार्स से सजी एक खास महफिल बन गई है।