छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवा रायपुर पहुंच गए हैं। राज्योत्सव स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। अमित शाह के आगमन के साथ ही समारोह की शुरुआत हुई। इस खास अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और अन्य अतिथि भी मौजूद हैं।
नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ की अलग-अलग विधाओं और क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 हस्तियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इन विभूतियों ने अपने कार्यों से प्रदेश का नाम रोशन किया है।
समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए हैं। राज्योत्सव के इस समापन कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।