BHOPAL TO MUMBAI DIRECT FLIGHT: भोपाल : राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एक और सीधी उड़ान जल्द ही शुरू होने जा रही है। वर्त्तमान में मुंबई के लिए अभी एयर इंडिया की 1 और इंडिगो की 2 फ्लाइट्स संचालित होती है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने एक और सीधी फ्लाइट भोपाल और मुंबई के बीच चलाने का फैसला लिया है।
1 जून से चौथी फ्लाइट होगी शुरू
राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 1 जून से चौथी फ्लाइट शुरू हो रही है। जिसको लेकर कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस फ्लाइट के शुरू होने से भोपाल से पौने दो घंटे में हवाई यात्री मुंबई पहुंच सकेंगे। एयर इंडिया की इस नई सौगात से निश्चित ही यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
कंपनी ने बुकिंग की शुरू
1 जून से एयर इंडिया की नई उड़ान शुरू होने के साथ ही भोपाल से मुंबई तक जाने के लिए कुल 4 उड़ानें हो जाएंगी। फिलहाल कंपनी ने 1 से 30 जून तक का स्लॉट जारी किया है।
मुंबई से पटना की नई फ्लाइट शुरू
इसके साथ ही मुंबई से पटना के लिए स्पाइसजेट की नई विमान सेवा शुक्रवार से शुरू की गई। पहले दिन विमान संख्या एसजी-944 से 399 यात्रियों ने सफर किया। इस फ्लाइट को मुंबई से सुबह 6:55 बजे रवाना होना था, लेकिन करीब दो घंटे की देर से विमान ने 9:05 बजे उड़ान भरी और 11:10 बजे 157 यात्रियों को लेकर पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। वहीं, वापसी में यह विमान 142 यात्रियों के साथ मुंबई के लिए रवाना हुआ। अब स्पाइसजेट के आठ विमानों का परिचालन मुंबई और पटना के बीच किया जा रहा है।