Bhopal AIIMS Doctor : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एम्स अस्पताल के तीन डॉक्टर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान गाड़ी में खुलेआम शराब पीते हुए पकड़े गए। जब पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही तो शराब पी रहे डॉक्टरों ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गाड़ी में बैठकर पी रहे थे शराब
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल बागसेवनिया पुलिस देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस को एम्स अस्पताल के बाहर एक संदिग्ध कार दिखाई दी। जब पुलिस ने रोककर पूछताछ की, तो अंदर बैठे तीन युवक खुलेआम शराब पीते नजर आए। पूछताछ में पता चला कि तीनों एम्स भोपाल में डॉक्टर हैं।
पूछताछ के दौरान बदतमीजी
बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने उनसे नाम और पहचान पूछी, तीनों डॉक्टरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस कर रही जांच
बागसेवनिया पुलिस अब तीनों डॉक्टर की पहचान कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने डॉक्टरों के आलोचना की है। लोगों का कहना है कि एक जहां डॉक्टरों को समाज में जिम्मेदारी की मिसाल माना जाता है, वहीं ऐसी घटनाएं उनके आचरण पर धब्बा लगाती हैं।