विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में भाजपा (BJP) की चार राज्यों में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को अहमदाबाद में रोड शो किया। अहमदाबाद एयरपोर्ट (Ahmedabad Airport) से बीजेपी ऑफिस 'कमलम' तक पीएम मोदी ने किया 9 किमी लंबा रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने गुजरात पंचायत महासम्मेलन (Panchayat Mahasammelan) को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि ये बापू की जमीन है, ये सरदार पटेल ( Sardar Patel) की जमीन है। बापू ने हमेशा ग्रामीण विकास की, आत्मनिर्भर गांव की, सशक्त और समर्थ गांव की बात कही है। इसलिए जब हम स्वतंत्रता के अमृत का उत्सव मना रहे हैं तो पूज्य बापू के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।