उज्जैन : बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश दुनिया भर से आए दिन श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते है। इसी कड़ी में आज टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भी बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची और विधि विधान से पूजा अर्चना कर महाकाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
भस्म आरती में शामिल हुईं रुपाली
इतना ही नहीं अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बाबा की भस्म आरती भी अटेंड की। जहां वो पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आई। पूजा के बाद रूपाली गांगुली ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
"मैं आज जो भी हूं, बाबा महाकाल की कृपा से हूं"
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, "मैं आज जो भी हूं, बाबा महाकाल की कृपा से हूं। जब भी मन विचलित होता है, मैं यहां आ जाती हूं। भस्म आरती का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।" अभिनेत्री करीब दो घंटे तक मंदिर में रही इसके बाद रवाना हो गई।