भोपाल : बॉलीवुड जगत से इस वक़्त की दुखद कबर सामने आ रही है। जहां एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की पुष्टि खुद परिवार ने की है।
मौत की वजह अज्ञात
बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की मां ने मंगलवार दोपहर अपनी आखिरी सांसे ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। मौत किन वजह से हुई अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। वही परिवार ने इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है।
यशराज फिल्म्स ने जारी किया आधिकारिक बयान
इधर, यशराज फिल्म्स ने बयान जारी करते हुए लिखा, 'भारी दिल से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। परिवार आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए गहराई से आभारी है। इस बेहद मुश्किल समय में परिवार आपसे प्राइवेसी की अपील करता है।'
प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं कृष्णा मुखर्जी
बता दें कि कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। वे अक्सर अपनी बेटी रानी के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं। मां के निधन से मुखर्जी परिवार में दुख का माहौल है।