दतिया : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां पीतांबरा और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा भी मौके पर मौजूद रहे। दोनों ने कड़ी सुरक्षा के बीच माता के दर्शन किये।
पीताम्बरा मंदिर में बढ़ी हलचल
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार शाम अचानक दतिया पहुंचीं। जिनके आगमन की खबर मिलते ही मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ने सुरक्षा बढ़ा दी। शिल्पा और राज ने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद दोनों सड़क मार्ग से ग्वालियर रवाना हो गए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
एक झलक पाने उमड़ी भीड़
इस दौरान एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ गया। हालांकि दंपति ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बिना किसी से मिले मंदिर से रवाना हो गए।