साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन आज पूरे 44 साल के हो गए है। एक्टर ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी कुछ फिल्मे ऐसी है। जिनके किरदार ने एक्टर को रातों रात दुनियाभर में फेमस कर दिया। जिसमे सबसे पॉपुलर फिल्म पुष्पा का किरदार है। हालांकि एक्टर ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'गंगोत्री' से की थी।
पिता से भी लेते है फीस
अल्लू अर्जुन जितने शानदार एक्टर है। उतना ही वो अपने काम को लेकर ईमानदार भी है। खास तौर पर पैसों के लिए। अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता अल्लू अरविंद एक फेमस प्रोड्यूसर हैं। उनसे भी वो फिल्म के लिए मार्केट प्राइस के हिसाब से फीस चार्ज करते हैं और कोई छूट नहीं देते… बावजूद इसके हम शुरू से ही साथ काम कर रहे हैं।
रक्तदान कर मनाते है जन्मदिन
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में जहां बधाइयों का तांता लगा हुआ है। तो वही एक्टर हर साल अपना जन्मदिन रक्तदान कर मनाते है। इतना ही नहीं एक्टर अपने लाखों फैंस को भी इस सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित करते हैं. उनका मानना है कि सेलिब्रिटी होने का असली मतलब समाज की मदद करना है।
8 अप्रैल 1982 को हुआ जन्म
8 अप्रैल 1982 को जन्मे अल्लू अर्जुन ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन वो जल्द ही 'राका' फिल्म में नजर आएंगे, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। अभिनेता ने भारतीय सिनेमा को 'पुष्पा', 'आर्य' और 'डीजे' जैसी शानदार फिल्मे दी है। इतना ही नहीं एक्टर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स के साथ मिलकर अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर रिवील किया है। जिसे पहले 'AA22xA6' के नाम से जाना जाता था।
अल्लू अर्जुन ने अपना बचपन चेन्नई में बिताया
अल्लू अर्जुन ने अपना बचपन चेन्नई में बिताया, लेकिन 1990 के दशक में उनका परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया। उन्होंने चेन्नई के सेंट पैट्रिक स्कूल से पढ़ाई की और बाद में हैदराबाद के एमएसआर कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद फेमस फिल्म प्रोड्यूसर हैं और वहीं उनकी मां का नाम निर्मला है। अल्लू अर्जुन तीन भाई-बहन है।
अल्लू अर्जुन की शादी मार्च 2011 में स्नेहा रेड्डी से हुई
अल्लू अर्जुन ने मार्च 2011 में स्नेहा रेड्डी से विवाह किया। स्नेहा रेड्डी एक संपादक, व्यवसायी और शिक्षाविद हैं। इस दंपति का एक बेटा है, अल्लू अयान, जिसका जन्म 4 अप्रैल 2014 को हुआ था। उनकी बेटी अल्लू अरहा का जन्म 21 नवंबर 2016 को हुआ था। अपने करीबी परिवार के अलावा, अल्लू अर्जुन टॉलीवुड के कुछ बड़े नामों से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। अल्लू की बुआ सुरेखा कोनिडेला, सुपरस्टार चिरंजीवी की पत्नी हैं। चिरंजीवी अल्लू के फूफा और एक्टर राम चरण उनके कजिन हैं।