मेष राशि
परिवार में सुख-शांति का माहौल बने रहने की संभावना है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। भवन की देखभाल, मरम्मत या साज-सज्जा से जुड़े कामों पर खर्च बढ़ सकता है।
वृषभ राशि
विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लेखन, अध्ययन और अन्य बौद्धिक कार्यों से आय के अवसर बन सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आत्मसंयम बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। कामकाज या निजी जीवन में जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं।
कर्क राशि
पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा या दूर की यात्रा के योग बन सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा और यात्रा से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं।
सिंह राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। अपने व्यर्थ के क्रोध से पर नियंत्रण रखें, विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा,आय में कमी की स्थिति भी बन सकती है।
कन्या राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। शासन या प्रशासन से जुड़े मामलों में सहयोग मिल सकता है। मित्र भी आपके काम आ सकते हैं।
तुला राशि
शिक्षा और शोध से जुड़े कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत अधिक करनी होगी और इसी के साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी संभव है।
वृश्चिक राशि
आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम या आध्यात्मिक गतिविधि का आयोजन संभव है।
धनु राशि
मन में आज उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। खुद को संयमित रखें और बेवजह के विवादों में न पड़ें। शिक्षा से जुड़े मामलों में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।
मकर राशि
आज आत्मसंयम बनाए रखना होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखन, अध्ययन और अन्य बौद्धिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ सकती है। इन क्षेत्रों से आय के नए साधन बनने की संभावना भी है। हालांकि खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है।
कुंभ राशि
धार्मिक संगीत या आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ सकती है।मन सामान्य रूप से शांत रह सकता है, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिल सकता है।
मीन राशि
आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करना होगा। आय में कमी और खर्च अधिक होने की स्थिति सामने आ सकती है ।