मैहर /शिवपुरी : मध्य प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन प्रदेशभर से हत्या, रेप, लूट सहित कई तरह के मामले सामने आते रहते है। इसी कड़ी में आत्महत्या का एक हैरान करने वाला मामला मैहर से सामने आया है। जहां एक कंटेनर चालक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 के अमरपाटन बायपास के पास की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गाड़ी की डिलीवरी कर लौट रहा था पुणे
बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक गाड़ी की डिलीवरी कर इलाहाबाद से पुणे खाली कंटेनर लेकर जा रहा था। इस दौरान उसने अचानक हाईवे पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने आत्महत्या क्यों की। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। इधर, पुलिस ने मृतक की पहचान मुकेश रावत (40 वर्ष) पिता नाइके रावत के रूप में हुई है। वह शिवपुरी जिले के ग्राम जरवाली का निवासी था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
शिवपुर के पिछोर थाना क्षेत्र का मामला
दूसरी घटना शिवपुर के पिछोर थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार से लापता युवक का शव आज सुबह कुएं के पास मिला। बताया जा रहा है कि बीते दिन 24 वर्षीय मुकेश उर्फ़ गोलू लोधी एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था। लेकिन जब वो रात भर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
परिजनों ने जताई हत्या की आकांशा
जिसके बाद पुलिस को युवक का शव बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर कुएं के पास मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। जिसे देख परिजनों ने हत्या की आकांशा जताते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।