सागर : मध्यप्रदेश के सागर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सरकारी बालिका छात्रावास में घुसकर एक सब्जी विक्रेता ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची विदिशा जिले की रहने वाली है, जो पिछले दो साल से सागर जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की।
कस्तूरबा सरकारी हॉस्टल का मामला
मामला जिले के एक कस्तूरबा सरकारी हॉस्टल का है। जहां अल्ताफ नाम के युवक ने हॉस्टल में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते पीड़िता चुप रही और चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी करीब 4 माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा है।
पेट में तेज दर्द के बाद हुआ खुलासा
इस वजह से पीड़िता 03 माह की गर्भवती हो गई। जिसका खुलासा पेट में दर्द होने के बाद हुआ। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है। खुरई पुलिस की एक टीम को बालिका का बयान दर्ज करने के लिए भोपाल भेजा गया है।
आरोपी छात्रावास में सब्जी देने आता था
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रावास में सब्जी देने आता था। जिसका फायदा उठाकर आरोपी सितंबर 2025 को छात्रावास में घुस गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना से छात्रावास में जहां हड़कप मच गया है। तो वही दूसरी तरफ छात्रावास में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।