मेष राशि: आज रहन-सहन थोड़ा अस्त-व्यस्त रह सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। पिता का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। मन शांत रहेगा, लेकिन बातचीत में संयम रखें। आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
मिथुन राशि: करियर में उन्नति के संकेत हैं। समाज और कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, हालांकि ऑफिस में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।
कर्क राशि: आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी या प्रशासनिक सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
सिंह राशि: व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक यात्रा का योग है, लेकिन दिनचर्या थोड़ी असहज रह सकती है।
कन्या राशि: परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पढ़ाई और प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि: धैर्य की कमी महसूस हो सकती है। वाहन की मरम्मत या रखरखाव पर खर्च संभव है। सेहत को लेकर सतर्क रहें, मेडिकल खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि: दिन भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वस्त्र या उपहार मिलने के योग हैं।
धनु राशि: नौकरी और बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में सम्मान प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि: आज बेवजह के विवाद और क्रोध से बचें। लेखन, मीडिया या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि: करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आय में इजाफा संभव है। पढ़ाई-लिखाई और रिसर्च में रुचि बढ़ेगी। लेखन या ज्ञान आधारित काम से लाभ होगा।
मीन राशि: दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में विस्तार के योग हैं। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन लाभ भी अच्छा मिलेगा। वाणी में मिठास बनी रहेगी।