Bhopal Trains Cancelled: राजधानी भोपाल से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए मुश्किलों भरी खबर है। रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के चलते भोपाल से गुजरने वाली 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें अप्रैल और मई के व्यस्त महीनों में पटरी से गायब रहेंगी, जिससे लगभग 20,000 से अधिक यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय दो बड़े कार्यों की वजह से लिया गया है। गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक सुधार का कार्य किया जा रहा है। वही कनकपुरा स्टेशन के यार्ड में 'नॉन-इंटरलॉकिंग' का महत्वपूर्ण कार्य होना है।
रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा-अमृतसर) और 18238 (अमृतसर-बिलासपुर)।
गोंडवाना एक्सप्रेस: गाड़ी संख्या 12410 (हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़) और 12409 (रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन)।
समता एक्सप्रेस: गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन) और 12808 (हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम)।
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस: गाड़ी संख्या 14814 (भोपाल-जोधपुर) और 14813 (जोधपुर-भोपाल)।
यात्री क्या करें?
गर्मियों की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है, ऐसे में इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। रेलवे ने सलाह दी है कि यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन का 'लाइव स्टेटस' जरूर चेक करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था करें।