खजुराहो। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही दूसरी तरफ बांधों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आज कुटनी बांध के 7 गेट खोले और 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा।
2-2 मीटर तक खोले गए गेट
इतना ही नहीं बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सातों गेट पहले 1.5-1.5 मीटर खोले गए थे। जलस्तर में अपेक्षित कमी नहीं आने पर शाम 4 बजे सभी सात गेटों को बढ़ाकर 2-2 मीटर कर दिया गया। इसके बाद करीब 1050 घन मीटर प्रति सेकंड यानी 35 हजार क्यूसेक पानी कुटनी नदी में छोड़ा गया।
निचले इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
पानी छोड़े जाने से बांध के निचले हिस्से में कुटनी नदी का जलस्तर करीब 8 से 10 फीट तक बढ़ने की संभावना है। जिसक देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी और निचले इलाकों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।