होशंगाबाद। नर्मदा नदी के घानाबढ़ घाट में एक हादसा हो गया है। यहां नदी पर नहाने पहुंचे एक परिवार ही के 5 लोग डूब गए है। गोताखोरों की मदद से 2 लोगों को रेसक्यू कर बचा लिया गया है। वहीं 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहें है।
आपको बता दें की गंगा दशहरा पर नहाने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग पहुंचे थे, जो नहाते समय हादसे के शिकार हो गये हैं। इस घटना की जानकरी मिलने पर पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया। डूबे 5 लोगों में से 2 लोगों को रेसक्यू कर बचाया जा चुका है, वहीं 3 लोग अब भी लापता हैं। रेसक्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।