छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास हुई। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि एक परिवार बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी उनकी गाड़ी की ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार 6 में से 5 की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है।
आगे की कार्रवाई जारी
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही मौके पर मची चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान बिजावर निवासी दौलत रैकवार, बीना रैकवार, श्याम बाई रैकवार, संजय रैकवार और कौशल्या रैकवार के रूप में हुई है। घायल ड्राइवर की पहचान छोटू रैकवार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।