Rahul Gandhi Bhopal : मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की बैठक लेने पहुंचे है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। राहुल की बैठक से 4 कांग्रेस विधायक नदारद दिखाई दिए। चारों विधायका बैठक से गायब होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी है।
बैठक से 4 कांग्रेस विधायक गायब
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी आज एक दिवसीय भोपाल दौरे पर पहुंचे है। वे राजाभोज विमानतल से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों और राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक की, लेकिन इस दौरान राहुल की बैठक से चार विधायक गायब रहे। जिनमें अभिजीत शाह, सचिन यादव, हनी सिंह बघेल और आतिफ अकील शामिल है।
बैठक में क्यों नहीं पहुंचे विधायक?
कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने अपने चाचा मोहन सरकार में मंत्री विजय शाह के समर्थन में पोस्ट किया था। शाह के चाचा विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान दिया था। तो वही हनी सिंह बघेल के भाई की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। इसक अलावा भोपाल से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील धार्मिक यात्रा के चलते विदेश में है। साथ ही विधाकय सचिन यादव भी विदेश दौरे पर है।