डिंडोरी : मध्य प्रदेश के डिंडोरी में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। डिंडौरी जिले के डिंडौरी-मंडला राष्ट्रीय राजमार्ग-543 पर शनिवार को हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की दुखद मौत हो गई। घटना दोपहर 2 बेज के करीब हुई। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
घटना दोपहर 2 बेज के करीब हुई
बताया जा रहा है कि कचनारी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। तो वही एक्सीडेंट में तीनो युवकों की मौके पर मौत हो गई।
कचनारी गांव के पास हुआ एक्सीडेंट
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में रामकुमार और प्रेम मलगाम ग्राम कुकर्रा के निवासी थे। दोनों एक ही मोटरसाइकिल से कुकर्रा से डिंडौरी की ओर जा रहे थे। वहीं रोहित साहू डिंडौरी से कठोतिया की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। कचनारी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मर्ग कायम कर जांच शुरू
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए है। वही सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर, हादसे के चलते परिवारों में मातम पसरा हुआ है।