भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में देर रात बड़ी प्रशासनि सर्जरी की गई। जिसके चलते 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गए। जिसमे एक आईपीएस अधिकारी सहित राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारी शामिल हैं। सोमवार देर शाम आदेश के तहत अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
इस फेरबदल में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा और नरसिंहपुर सहित कई जिलों के पुलिस अधिकारी प्रभावित हुए हैं। तबादला सूची में एसडीओपी (SDOP), सीएसपी (CSP), डीएसपी (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वर्तमान पदस्थापना से हटाकर सौंपी नई जिम्मेदारी
शुभम सिंह ठाकुर (IPS): गाडरवारा से गोटेगांव (नरसिंहपुर)
संतोष कुमार शुक्ला: यातायात विभाग जबलपुर से यातायात डीएसपी, नर्मदापुरम
आशीष जैन: महिला सुरक्षा विभाग जबलपुर से एसडीओपी अजयगढ़ (पन्ना)
पुरुषोत्तम मरावी: डिंडोरी से निवास (मंडला)
संतोष मिश्रा: नर्मदापुरम से यातायात सतना
नम्रता सांघिया: भोपाल से खिलचीपुर (राजगढ़)
सुनील कुमार वरकड़े: छिंदवाड़ा से डभौरा (रीवा)
नीलम कनौज: इंदौर से एलआर (LR) देवास
अपूर्वा किलेदार: इंदौर में कोतवाली सहायक पुलिस आयुक्त (ACP)
अश्विनी कुमार: खिरकिया से हरसूद (खंडवा)
नवीन तिवारी: भोपाल से जहांगीराबाद (भोपाल)
शिबाली तिवारी: शहडोल से पुलिस मुख्यालय, भोपाल
प्रतिमा शर्मा: भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), विदिशा
सुजीत तिवारी: भोपाल से न्यायालय-2, इंदौर
दिनेश प्रजापति: सीतामऊ से महिदपुर (उज्जैन)
विवेक कनाडिया: उज्जैन से तराना (उज्जैन)
कमल निगमवाल: मंदसौर से नागदा (उज्जैन)

