बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम डोरली में खेत के अंदर पराली के ढेर के नीचे नोटों से भरी तीन बोरियां मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बोरियों में 4 से 5 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हो सकती है।
पुलिस प्रशासन में मचा हड़कप
जानकारी के अनुसार, यह रकम 24 वर्षीय अरविंद डहरवाल के खेत में बस्ती तालाब के पास मिली है। खेत में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की खबर से मौके पर जहां लोगों की भीड़ उमड़ने पड़ी है। तो वही पुलिस प्रशासन में भी हड़कप मच गया है।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल बरामद रकम की वास्तविक मात्रा, नोटों के स्रोत और उन्हें खेत में छिपाकर रखने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।