मेष राशि: भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृष राशि: आय के स्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।
मिथुन राशि: आपके पारिवारिक जीवन के सुख साधनों में वृद्धि होगी। आज शैक्षिक कार्यों में थोड़ा व्यस्त रहेंगे।अपने सभी कार्य धैर्यशीलता से करने का प्रयास करें।
कर्क राशि: कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि: नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।
कन्या राशि: बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा।
तुला राशि: नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि: पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।
धनु राशि: शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
मकर राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव रहेगा।
कुंभ राशि: मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
मीन राशि: सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति मन में रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।