खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन में शुक्रवार सुबह हुए एक दुखद सड़क हादसे में एक 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि हादसे में बच्चे के पिता और भाई घायल हो गई। जिन्हे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खरगोन से घुघरियाखेड़ी लौट रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, घायल पिता अपने दोनों बच्चों के साथ खरगोन से घुघरियाखेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान भीकनगांव से खरगोन जा रही कार (एमपी 09ZY-1070) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक का अगला पहिया निकलकर सड़क पर दूर जा गिरा। जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।
डॉक्टर ने 2 साल के मासूम को मृत किया घोषित
हादसे के बाद आनन फानन में अभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने 2 साल के मासूम अनिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके पिता राजेश (32) और 5 वर्षीय भाई कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
हादसा खरगोन में खंडवा-बड़ौदा नेशनल हाईवे पर घुघरियाखेड़ी में शुक्रवार सुबह 10 बजे के आस पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।