मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गैस सिलिंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतक की पत्नी और बच्चे को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। घटना ग्राम कंवला (मिनी गोवा) की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।