नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज नर्मदापुरम जिला अस्पताल में जारी है। हादसा नर्मदापुरम में औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाईवे-46 पर निटाया के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।
नागपुर से शाजापुर के बेरछा जा रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर से शाजापुर के बेरछा जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी और डिवाइडर से जा टकराई। जिसकी वजह से हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान विशाल बाड़कुरे (28) और ज्ञान सिंह (62) के रूप में की है। जबकि हादसे में चालक रूपेश गहलोत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल मे जारी है। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।