जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे का शिकार होने के चलते 2 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना मझौली थाना क्षेत्र की है। जहां रात करीब एक बजे यह हादसा हुआ।
11 KV लाइन से टकराया विसर्जन वाहन
दरअसल, बुधवार देर रात मझौली के नीला तालाब की ओर विसर्जन जुलूस जा रहा था। तभी प्रतिमा/डीजे या वाहन का कोई हिस्सा ऊपर से गुजर रही बड़ी लाइन से टकरा गया और करंट जुलूस में फैल गया। जिसकी वजह से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त
हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जिनकी पहचान पुलिस ने विकास राजपूत (22) और प्रिंस चौहान (23) के रूप में की है। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल
इतना ही नही इस हादसे में कई लोग झुलस गए. जिनमें मयंक राजपूत, विक्की रैकवार, मनीष राजपूत और आयुष रैकवार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं. सभी घायलों को पहले मझौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
कलेक्टर अरुण कुमार ने जताया दुःख
इधर, घटना पर जबलपुर के नवागत कलेक्टर अरुण कुमार ने दुःख जताते हुए पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। तो वही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा घटनाक्रम ?
जानकारी के मुताबिक,दुर्गा माता की मूर्ति के विसर्जन में शामिल लोग प्रतिमा लेकर नीला तालाब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान प्रतिमा/डीजे या वाहन का कोई हिस्सा ऊपर से गुजर रही बड़ी लाइन से टकरा गया और करंट पूरे जुलूस में फैल गया. जिसकी वजह से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
करंट की चपेट में आए लोगों में चीख-पुकार मच गई. मृतकों की शिनाख्त विकास राजपूत और प्रिंस के रूप में हुई है.