भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पदोन्नति का बड़ा आदेश जारी किया गया है। विभाग ने सूबेदार और कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक (आरआई) के पद पर कार्यरत 168 अधिकारियों को नियमित रक्षित निरीक्षक (आरआई) के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों को विभागीय नियमों के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। माना जा रहा है कि इस निर्णय से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा अधिकारियों के मनोबल को भी मजबूती मिलेगी। विभाग जल्द ही पदस्थापना से जुड़े आवश्यक आदेश भी जारी कर सकता है।





