भोपाल : भरता में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान देशभर के श्रद्धालु मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन के लिए आते है। ऐसे में रेलवे ने श्रद्धालुओं को राहत देते हुए जहां कटनी -सतना के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। तो वही भक्तों के आगमन को देखते हुए मैहर में 15 एक्सप्रेस ट्रेनें के लिए अस्थाई स्टॉपेज बनाया गया है। ताकि श्रद्धालु आसानी से माता के दर्शन कर सके।
5 मिनट का बनाया गया अस्थाई स्टॉपेज
रेलवे द्वारा इस बार कई जरूरी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है, जिससे मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों को सीधे मैहर पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी। ट्रेनों के लिए मैहर में 5 मिनट का अस्थाई स्टॉपेज बनाया गया है। ताकि भक्तों को आगमन में किसी तरह की दिक्कत न हो।
इन प्रमुख ट्रेनों को दिया गया अस्थायी ठहराव
नवरात्रि के दौरान जिन प्रमुख ट्रेनों को मैहर रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा, उनमें शामिल है.
लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस (11055/11056) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस (11059/11060) चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस (12669/12670) वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051/19052)कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस (11045/11046) इन ट्रेनों का भी रहेगा. मैहर में हाल्ट इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने कुछ अन्य ट्रेनों को भी अस्थायी ठहराव की अनुमति दी है.
जिनमें एलएलटी – रक्सौल एक्सप्रेस (15268/15267) दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस (18201/18202)पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (11037/11038) पूर्णा-पटना एक्सप्रेस (17610/17609) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (22103/22104) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस (18610/18609)
इन अतिरिक्त ट्रेनों को भी मिली अनुमति
रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ और ट्रेनों को भी मैहर में अस्थायी रूप से रोकने की अनुमति दी है. जिनमें बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस (22971/22972) पुणे-बनारस एक्सप्रेस (22131/22132) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15647/15648) सूरत-छपरा एक्सप्रेस (19045/19046)