बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में शुक्रवार को आंधी-तूफान के चलते 14 साल की नाबालिग छात्रा की दुखद मौत हो गई। छात्रा नागपुर से इलाज करवा कर घर लौट रही थी। इस दौरान एक विशाल पेड़ छात्रा पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बालाघाट जिले के चरेगांव की है।
छात्रा अपने घर चरेगांव जा रही थी
मिली जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय छात्रा रुचि पंचतिलक अपने माता-पिता के साथ नागपुर से इलाज कराकर बस से चरेगांव पहुंची थी और देर शाम घर जा रही थी। तभी तेज हवा-तूफान के कारण एक बड़ा पलाश का पेड़ उसके ऊपर गिर गया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हालाकि मौके पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और छात्रा को लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छात्रा को कमजोरी की थी शिकायत
बच्ची की असमय हुई मौत को लेकर परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोप दिया है। बताया गया कि रूचि शरीर में कमजोरी की शिकायत के कारण इलाज के लिए नागपुर गई थी। जहां से लौटने के दौरान वो हादसे का शिकार हो गई।