Mohan cabinet meeting: भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक सोमवार को मंत्रालय में हुई बैठक में उज्जैन में एक व दो मार्च को आयोजित होने वाले व्यापार मेले में भी ग्वालियर व्यापार मेले की तरह वाहन विक्रय पर पंजीयन शुल्क और रोड टैक्स में छूट पर भी चर्चा हुई।
जानकारी के मुताबिक, उद्योग विभाग की पहल पर परिवहन विभाग द्वारा टैक्स में 50 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। युवाओं और कर्मचारियों के हित से जुड़े कुछ बड़ा फैसला हुआ। बता दें कि बैठक में करीब दर्जनभर से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। इसके बाद कई मुद्दों पर अंतिम मुहर लगी है। आठ अधिकारियों की विभागीय जांच और कुछ जन परियोजनाओं पर रिवाईज दरों पर भी कैबिनेट में चर्चा होने की है।
"मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का जताया आभार"
मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के लिए प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ है, जिसके लिए प्रधानमंत्री जी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री जी के साथ ही श्री रामचंद्र भूमि न्यास का महती कार्य है। इस नाते न्यास भी बधाई का पात्र है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि हमारी न्याय व्यवस्था का सभी सम्मान करते हैं। प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्य प्रबल इच्छा शक्ति का उदाहरण भी है, जो हमारे सामने आया है।
"गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय वृद्धि का निर्णय शीघ्र"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले कहा कि अक्सर वर्षा काल में प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर गौमाता के बैठे रहने की घटनाएं सामने आती हैं। गौमाता दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसी व्यवस्था आवश्यक है कि गौमाता सड़कों पर न दिखें, इसके लिए गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा। श्रेष्ठ प्रबंधन से गौमाता के सम्मान में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।