होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिला झुलसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिला झुलसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

अंबागढ़ चौकी। अंबागढ चौकी मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम नीचेकोहडा में आज दोपहर 2 बजे के लगभग आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्रा सहित तीन महिला झुलस गई हैं। बताया गया कि दोपहर दो बजे के लगभग गंभीर रूप से घायल महिला जमुना बाई पति होरीलाल यादव उम्र 35 वर्ष, शारदा बाई पति रूपसाय यादव उम्र 45 वर्ष, घर के पीछे खेत में काम कर रहे थे।

आपको बता दें की तीसरी घायल छात्रा चमेली उम्र 14 साल अपने घर के छत में थी इसी दौरान मौसम ने करवट लेते हुए गर्जना शुरू कर दिया है। इसी दौरान बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका प्रारंभिक इलाज अंबागढ़ चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।


संबंधित समाचार