होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Election 2024 : बसपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

Lok Sabha Election 2024 : बसपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

मुरैना। इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम देखा जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा और शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच कई बूथों पर विवाद भी देखने को मिल रहा है। मुरैना से खबर सामने आ रही है कि यहां बहुजन समाज पार्टी द्वारा काफी देर तक हंगामा किया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को खदेड़कर बूथ से भगा दिया है। इन सभी ने आरोप लगाया था कि प्रशासनिक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा फर्जी तरीके से मतदान कराया जा रहा है। 

पुलिस ने दिखाई सख्ती 

मुरैना शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पंचायती धर्मशाला मतदान केंद्र क्रमांक 182 और 183 पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद्र गर्ग के समर्थकों द्वार हंगामा किया गया है। इन्होंने प्रशासनिक निर्वाचन अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि फर्जी तरीके से इन अधिकारियों द्वारा मतदान कराया जा रहा है। इस आरोप के साथ ही इन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ पर काफी देर हंगामा किया गया है। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया गया है। पुलिस लगातार शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही है, फिर भी इनके लिए पुलिस को सख्ती का प्रयोग करना पड़ा है। 
 


संबंधित समाचार