होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गाली-गलौज का विरोध करने पर ड्राइवर ने की किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

गाली-गलौज का विरोध करने पर ड्राइवर ने की किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हत्या का मामला सामने आया है। एक किसान की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। किसान का नाम लोचनप्रसाद धुरी (65) बताया जा रहा है। वह ग्राम फरहदा में रहकर खेती करता था। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोचनप्रसाद धुरी मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली कर रहा था। इसी समय एक युवक कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था, उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया, तब किसान ने गाली देने से मना किया। अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीनकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद किसान लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। 

गुस्साए ग्रामीणों ने की आरोपी की पिटाई

आरोपी ड्राइवर किसान से गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने किसान की कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसके बाद किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और बांध कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
 


संबंधित समाचार