होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mausam Ki Jankari: दिल्ली-हरियाणा समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का स्टेटस

Mausam Ki Jankari: दिल्ली-हरियाणा समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का स्टेटस

Mausam Ki Jankari: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम (Weather) ने करवट लेनी शुरू कर दी है। रविवार से रिमझिम बारिश (Heavy Rain) सोमवार की सुबह तक जारी है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नरेला, (Delhi, Noida, Gurugram, Ghaziabad, Narela) जैसे इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बीती रात से ही तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश आगे भी जारी रह सकती है। 18 अक्टूबर तक मौसम विभाग ने पहले ही अपडेट किया था। वहीं नोएडा में रविवार रात से बारिश हो रही है। हवाओं ने भी लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। इसके साथ ही लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, 18-19 अक्टूबर को भी उत्तर भारत में बारिश जारी रहेगी। हालांकि, 20 अक्टूबर से दक्षिणी राज्यों में बारिश का एक और दौर होने का अनुमान लगाया गया है।

इसके अलावा केरल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण कई पुल टूट गए। जिससे लोगों का संपर्क टूट गया। साथ ही, भूस्खलन में कम से कम कई घर बह गए हैं।

स्काईमेट एजेंसी ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। दक्षिणी राज्यों में यह घटने लगा है। मध्य भारत में 20 अक्टूबर तक और पूर्वोत्तर में 21 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।


संबंधित समाचार