होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM MODI : कांग्रेस ने अपनी लूट का ATM बना लिया, प्रधानमंत्री मोदी के तीखे हमले

PM MODI : कांग्रेस ने अपनी लूट का ATM बना लिया, प्रधानमंत्री मोदी के तीखे हमले

बागलकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कर्नाटक (Karnatka) का दौरा (Visit) करते हुए जनसभा (Public Meeting) को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस (Congress) सहित उसके सहयोगी दलों (Party) को घेरते हुए जमकर उन पर आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पूरी तरह से अपने विरोधियों पर तीखे हमले कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के इन आरोपों से कांग्रेस के नेता सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागलकोट में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। मोदी ने भाजपा सरकार की सरहना करते हुए कांग्रेस की पूर्व की केंद्र सरकार के निर्णय को याद दिलाते हुए आरोप लगाये।

जरुरतों से वंचित

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। मोदी ने कहा कि आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है। मोदी ने कहा कि करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धी का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप 3 अर्थव्यवस्था बने। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा कि यह संकल्प छुट्टियां मनाने वाले पूरा नहीं कर सकते। मौज मस्ती करने वाले पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए विजन चाहिए। 
 


संबंधित समाचार