होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM YOGI : मंत्री राजनाथ का नामांकन, मुख्यमंत्री योगी ने रोड़ शो में संभाला मोर्चा

CM YOGI : मंत्री राजनाथ का नामांकन, मुख्यमंत्री योगी ने रोड़ शो में संभाला मोर्चा

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री (Minister) और लखनऊ (Lucknow) लोकसभा सीट (Loksabha Sheet) से भाजपा उम्मीदवार (BJP Candidate) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहें। इससे पहले लखनऊ के इस क्षेत्र में राजनाथ सिंह का रोड़ शो हुआ। लोगों की भारी संख्या के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी भी रोड़ शो में शामिल हुए। योगी ने रोड़ शो के दौरान होने वाले ट्रैफिक व्यवस्थाओं का मोर्चा भी खुद ही संभाला। मंत्री राजनाथ के नामांकन में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में हुजूम उमड़ा। भीड़ संभालने के लिए नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने कमान संभाली।

हुजूम उमड़ा

जानकारी के अनुसार मंत्री राजनाथ के रोड़ शो के दौरान रथ के पीछे चल रही कारों को रास्ता देने के लिए मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद पुलिस ने काफिले की कारों को रोकने के आदेश दिए। करीब 10 मिनट तक रोड़ शो के रथ को इस दौरान रोका गया। जिससे कि सड़कों  पर आवागमन करने वाले राहगीरों को सहुलियत मिल सके। वह बिना किसी परेशानी के अपने सफर को पूरा कर सकें।

जानकारी के अनुसार राहगीरों की सुगमता के लिए मुख्यमंत्री योगी ने भाजपाइयों को निर्देश दिए कि वह राहगीरों की मदद कर सकें। इसके साथ ही रोड़ शो में शामिल होने वाली अन्य दर्जनों गाडियों को भी वापस मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद किया गया। जिसका उद्देश्य यह रहा कि सड़कों पर अन्य लोगों को असुविधाएं न हो सकें। मुख्यमंत्री योगी के साथ ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी लोगों को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
 


संबंधित समाचार