होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, आधे घंटे तक जमकर हुई गोलीबारी

नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, आधे घंटे तक जमकर हुई गोलीबारी

दंतेवाड़ा। नक्सलियों की मीटिंग में DRG और STF के जवानों ने मिर्चीपारा पोटाली के जंगलो में धावा बोल दिया है। नक्सलियों और जवानों के बीच आधे घण्टे तक जमकर गोलीबारी हुई है।

आपको बता दें की यह मुठभेड़ अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली मिर्चीपारा के जंगलो में हुई थी। जंगलों और ग्रामीणों की आड़ लेकर नक्सली भाग निकले हैं। मौके से जवानों ने पिठ्ठू बैग, छाता और दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की गई है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मुठभेड़ की पुष्टी की है।


संबंधित समाचार